इसमें कोई शक नहीं कि मोदीजी का स्वच्छता अभियान सर चढ़ कर बोल रहा है| 30 अप्रैल को जवाहर नगर के लोगों की सुबह सफाई के नज़ारे के साथ हुई|
“सब रोगों की एक
दवाई, क्षेत्र में हो साफ़ सफाई”, “गांधी
जी ने दिया संदेश, स्वच्छ रखो अपना देश”, हमसब का एक है सपना, सुंदर स्वच्छ नगर हो अपना”,
“अपना देश साफ़ हो, इसमें सब का हाथ हो”,
लक्ष्मी जी का कहना है, गंदगी में नही रहना है”,
आदि श्लोगन नारों की शक्ल में गूँजते भी रहे| गांधी
जी के सपने, मोदी जी के प्रयास और संस्था परिवर्तन के संकल्प
स्वच्छ भारत मिशन-2020 के तहत आज संस्था परिवर्तन का वार्ड-43 जवाहरनगर के लोगों
ने आदर्श वार्ड बनाने का महाअभियान प्रारम्भ किया| अभियान के अंतर्गत उक्त नजारा
रहा जन जागरूकता के एक रोड शो का| संस्था के मिनी ट्रक्स और रिक्शो की टोली के साथ
40 से अधिक सफाई कर्मी शामिल हुए| मानव श्रंखला बना लोगो को जागरूक किया गया| साथ
ही क्षेत्रीय लोगो से मिल उनसे निवेदन किया गया की कृपया संस्था परिवर्तन के
द्वारा स्थापित कूड़े के कंटेनर्स में ही कूडा डाले| ऐसा करने पर संस्था के कर्मचारियों और उनके वाहनों एवं
संसाधनों के द्वारा निशुल्क उठा लिया जाएगा| इसके लिए संस्था
सदस्य और क्षेत्रीय लोगों ने अलग-अलग समूहों में छोटी-छोटी गलियों में घर-घर जाकर लोगो से मुलाकात की|
परिवर्तन संस्था और क्षेत्रीय
नागरिकों ने मिलकर जवाहर नगर को स्वच्छता और राजकाज के मामले में आदर्श वार्ड
बनाने का संकल्प लिया| साथ ही एक वार्ड स्तरीय समिति भी गठित करने का प्रस्ताव पेश
हुआ| जिसे स्थानीय पार्षद अलोक दुबे के नेतृत्व में आगे बढाया जायेगा|
कार्यक्रम की एक और उपलब्धि
क्षेत्रीय जनता का सहयोग और श्रमदान भी रही| जिसके बाद कई क्षेत्रीय नागरिको ने 02
घंटा साप्ताहिक श्रमदान की शपथ भी ली| संस्था के द्वारा की गयी पहल में सदा अपना
सहयोग देने को भी आगे आए और इस पूरे महाअभियान की सराहना भी की| संस्था के
कर्मचारियों द्वारा मुख्य मार्गो और उनमे मौजूद नाले-नालियों की सफाई भी की गयी और
जगह जगह लगे कूड़े के ढेरो को भी उठा लिया गया, जिस
पर क्षेत्रीय जनता ने जगह जगह तालियों की गड़गड़ाहट से सभी का शुक्रिया और अभिवादन
भी किया| रोड शो आयोजन का संयोजक कर्नल राकेश दीक्षित के नेतृत्व
में किया गया| साथ ही परिवर्तन संस्था के कई वरिष्ठ सदस्यों में कैप्टन
सुरेशचन्द्र त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, संदीप
जैन, राजेश ग्रोवर, अनूप द्वेदी, प्रदीप खत्री सरीखे समाजसेवी मौजूद
रहे|
Comments
Post a Comment