Posts

Showing posts from April, 2017

गङ्गा मुक्ति के महत्वाकांक्षी महापुरुषों के महाभियान भाग -1

जैसे अरविन्द के आन्दोलन के दौरान अपने अपने हिस्से का हिंदुस्तान मांगने वाले राजनीति और सामाजिक सक्रियता वाले महानुभाव मिल रहे थे वैसे ही अपने अपने हिस्से की गंगा के दीवानों की भी बाढ़ बह चली है| गंगा भक्ति की इस भगवा धार को  उमा भारती ने हाल फिलहाल नमामि गंगे में समेट तो लिया लिया है| लेकिन तमाम महावीर ऐसे भी हैं जो गंगा की व्यथा कथा कह कर वाहवाही भी लिए और ‘व्यवस्था’ में भी काम आये| तकनीकी रूप से गङ्गा सफाई की सरकारी कहानी का एक अध्याय हुआ केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड| इसके जन्म के साथ साथ गंगा सफाई की कवायद तकनीकी रूप से दक्ष लोगों की भूमिका बनी| तकनीकी रूप से दक्ष आईआईटी कानपुर के एक प्रोफेसर साहब इसके पहले मेम्बर सेक्रेटरी हुए| जानकार बताते हैं कि प्रोफेसर साहब अपनी पूरी निष्ठां के कार्य करते हुए साथ जल शोधन इत्यादि तकनीकी कार्यों के महारथी हुए| आई.आई.टी. कानपुर के वही प्रोफ़ेसर साहब बाद में सन्यास ग्रहण करके स्वामी हुए | कुछ लोग तो कहते हैं कि उनको गंगा की दुर्दशा के लिए बोर्ड की कारस्तानी का एहसास हुआ| अपनी गलती समझ आई और उन्होंने गंगा मुक्ति का संकल्प ले लिया| कुछ लोग कहते